Advertisement
यूपी के किसानों को बड़ी राहत, कृषि लोन पर ब्याज 11% से घटकर 6%

यूपी के किसानों को बड़ी राहत, कृषि लोन पर ब्याज 11% से घटकर 6%

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से मिलने वाले कर्ज की ब्याज दर 11 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी गई है. योजना के तहत किसानों को खेती-बाड़ी और कृषि मशीनरी के लिए दीर्घकालिक कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में प्रदेश के 5 लाख लघु और सीमांत किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है. जानिए किसानों के लिए इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने और क्या जानकारी दी.