उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया है. पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं. ये बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है. 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है. यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है. यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today