अचानक आई बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हरियाणा के करनाल में तेज बारिश के चलते मंडी में रखा गेहूं पूरी तरह से भीग गया है. जिससे किसानों को एक बार फिर नुकसान हुआ है. किसान हर दिन की तरह बुधवार को भी करनाल की मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे. सब कुछ ठीक चल रहा था कि लेकिन दोपहर को अचानक बरसात ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी. अचानक आई बरसात से करनाल मंडी में गेहूं भीग गया. गेहूं को बचाने के लिए काफी कोशिश की गई लेकिन वे सबकुछ नाकाफी साबित हुईं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today