गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों की बड़ी जीत हुई है. खराब गेहूं की एमएसपी पर होने वाली कटौती की रकम अब दोनों राज्य सरकारें खुद वहन करेंगी. यानी अब इन दोनों सूबों में किसानों को खराब क्वालिटी के गेहूं की भी पूरी एमएसपी मिलेगी. केंद्र सरकार जल्द ही एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रही है. राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड बीमा योजना का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इसका फायदा खासतौर पर झींगा पालन करने वाले किसानों को मिलेगा. मछलियों के इस बीमा में जलवायु के चलते होने वाले नुकसान को कवर किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में प्याज की फसल पककर तैयार हो गई है. प्रदेश के मैनपुरी में सबसे ज्यादा प्याज की खेती होती है. अब तक प्याज नासिक और मध्य प्रदेश के सागर से मंडियों में पहुंच रही थी. लेकिन अब लोकल प्याज भी पहुंचने से आवक बढ़ गई है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today