सांसदों के निलंबन पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में आज विपक्षी सांसद सदन की सीढ़ियों के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी समय टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी अचानक राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री करने की. और उनके सदन चलाने के तरीके का मजाक उड़ाया. इस दौरान राहुल गांधी भी वहां खड़े थे. वो कल्याण बनर्जी को रोकने के बजाए वीडियो शूट करने लगे.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today