उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में बर्ड फ्लू के संक्रमण ने हड़कंप मचा दिया है. काशीपुर से शुरू हुआ यह संक्रमण अब बिलासपुर तहसील तक पहुंच चुका है, जहां हजारों मुर्गियों की मौत हो चुकी है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और कई टीमें तैनात कर दी गई हैं. बरेली स्थित IVRI लैब की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद, जिला प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए रामपुर जनपद में चिकन, मुर्गा और अंडे की बिक्री पर 21 दिनों तक रोक लगा दी है. ताकि लोगों में किसी तरह का कोई संक्रमण न फैले.
threat of bird flu increased once again in UP administration alerted poultry farmers
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today