उत्तर प्रदेश में कुल 15 फल पट्टी हैं जो 13 जिलों में फैली हुई हैं. उत्तर प्रदेश में मुख्यतः दशहरी ,लंगड़ा और चौसा आम की पैदावार होती है. वहीं आम पैदावार के मामले में पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है. वैसे तो बाजार में आम पहुंच चुका है, लेकिन यह आम दक्षिण भारत का है. अभी दशहरी और लंगड़ा आम को आने में 1 महीने से ज्यादा का समय है. मार्च महीने में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है. खासतौर से दशहरी और चौसा की फल पट्टी को तो काफी ज्यादा वहीं इस बार फल उत्पादक भी आम की फसल को लेकर काफी चिंतित हैं. मैंगो मैन कहे जाने वाले पद्मश्री से सम्मानित क्लीमुल्ला खान कहते हैं कि इस बार उन्होंने आम के बौर अब तक के अपने जीवन में सबसे अच्छे देखे थे, लेकिन मौसम के चलते बहुत नुकसान हुआ है जिसके चलते इस बार आम की कीमतें काफी ऊपर रहेंगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today