Advertisement
Apple Farming: Bihar में ये किसान कर रहा सेब की खेती, लोगों के लिए बना मिसाल, देखें Video

Apple Farming: Bihar में ये किसान कर रहा सेब की खेती, लोगों के लिए बना मिसाल, देखें Video

लीची उगाने वाले मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में अब सेब की खेती (apple farming) हो रही है. यहां एक किसान ने सेब के ढाई सौ पौधे लगाकर नई तरह की खेती शुरू की है. किसान का नाम राज किशोर है, जिन्हें अब आसपास के लोग एप्पल मैन(apple man) के नाम से जानते हैं. सेब के एक पौधे को सौ रुपये में खरीदकर इसकी खेती की गई है. मुजफ्फरपुर के किसान राज किशोर अपने खेतों में सिर्फ जैविक खाद (organic fertilizer) (गोबर) और पानी का इस्तेमाल करते हैं. वे किसी तरह का केमिकल उपयोग में नहीं लेते. किसान राज किशोर 2018 में राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिला गए थे. वहां उन्होंने सेब की खेती देखी और उसी आधार पर मुजफ्फरपुर में भी इस फल की खेती शुरू करने की ठानी. आज वे इसमें सफल हो रहे हैं और मुनाफा भी कमा रहे हैं.