Advertisement
MP में 700 बोरी खाद उड़ा ले गए चोर, गोदाम में ना लाइट थी ना CCTV कैमरा

MP में 700 बोरी खाद उड़ा ले गए चोर, गोदाम में ना लाइट थी ना CCTV कैमरा

Madhya Pradesh के बैतूल जिले में खाद (Fertilizer) चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिले के आरटीओ कार्यालय के पास स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जामठी के वेयरहाउस से करीब 700 बोरी खाद चोरी होने से हड़कंप मच गया है. चोरी की इस घटना ने उस समय किसानों की चिंता और बढ़ा दी है, जब उन्‍हें खरीफ की बुवाई के लिए खाद की जरूरत है. जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस से 668 बोरी यूरिया, 32 बोरी पोटाश और 5 बोरी जिंक गायब पाई गई हैं. चोरी हुई खाद की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.

Thieves make off with 700 sacks of fertilizer in MP warehouse neither lights nor CCTV cameras