Advertisement
Plantation Drive in Delhi: दिल्ली वालों को फ्री में मिलेंगे पौधे, बस करना होगा एक क्लिक, देखें Video

Plantation Drive in Delhi: दिल्ली वालों को फ्री में मिलेंगे पौधे, बस करना होगा एक क्लिक, देखें Video

दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं. उन्हीं प्रयासों में से एक है दिल्ली को हरा-भरा बनाना ताकि प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक कम किया जा सके. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार दिल्ली में रहने वाले लोगों को मुफ्त पौधे दे रही है ताकि वे अपने घरों और आसपास की जगहों पर पौधे लगा सकें. ऐसे में क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं. पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में आईएआरआई पूसा से वन महोत्सव की शुरुआत की है. गोपाल राय ने वन महोत्सव में एक ऑनलाइन पोर्टल को (online portal) भी लॉन्च किया गया. इस पोर्टल के माध्यम से अब लोगों को मुफ्त पौधा मिल सकेगा. लोग मुफ्त लेने के लिए इस पोर्टल पर आकार पौधे बुक करा सकेंगे. इस वर्ष लगभग 6 लाख से अधिक निःशुल्क पौध वितरण का लक्ष्य रखा गया है. महोत्सव का समापन 20 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होगा. सात सप्ताह तक चलने वाला यह उत्सव दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा.