देश में राज्य के कई जिलों के किसान हिरण (Deer) और नीलगाय (Neelgai) सहित अन्य जानवरों के द्वारा फसल बर्बाद होने से काफी परेशान हैं. यही हाल बिहार के चौसा प्रखंड (Chausa Block) के गांव बिडीहरा (VillageBidihara) का है. यहां हिरणों और नीलगायों ने उत्पात मचा रखा है. किसानों की फसलें बर्बाद कर रखी है. किसानों को हिरण और नीलगायों का इतना खौफ है कि अब उन्होंने दूसरी फसलों को उगाना भी छोड़ दिया है. किसान अब सिर्फ यहां पर गेंहू की फसल उगा रहे हैं. 10-12 साल पहले किसान धान, दलहन, तिलहन उगाया करते थे, लेकिन अब उगाते हैं तो हिरण और नीलगाय उन्हें नष्ट कर देते हैं. इससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है. हालत ये है कि उत्पादन में 40 प्रतिशत तक की कमी होती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today