Advertisement
गन्ना दे रहा मुनाफा, मेंथा में घाटा, गांव की बदलती तस्वीर कर देगी हैरान

गन्ना दे रहा मुनाफा, मेंथा में घाटा, गांव की बदलती तस्वीर कर देगी हैरान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के विजयपुर गांव के किसानों ने खेती-किसानी और गांव के बदलते हालात पर विस्तार से बात की. किसानों का कहना है कि गन्ने की खेती में उन्हें काफी फायदा हो रहा है. गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और समय पर पेमेंट मिलने से किसान खुश हैं. रासायनिक खाद के बजाय किसान गोबर की खाद का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे पैदावार अच्छी हो रही है और लागत घट रही है. खेतों की मेड़ पर पेड़ लगाने से किसानों को अतिरिक्त आमदनी और ईंधन के लिए लकड़ी मिल रही है. हालांकि, मेंथा की खेती में दाम कम होने से मुनाफा घटा है. किसानों ने गांव में हो रहे बदलावों पर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि गांव से नीम के पेड़ सूख कर खत्म हो रहे हैं और तालाबों पर अतिक्रमण हो गया है. इसके अलावा, मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण गांव की पारंपरिक चौपालों की रौनक भी पहले जैसी नहीं रही है.

Sugarcane Yields Profits Mentha Losses Changing Face of Village Leave You Astonished