Advertisement
Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में सतर्कता बढ़ी

Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में सतर्कता बढ़ी

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 अक्टूबर तक अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी बारिश का अनुमान है. दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है.