मदरर्स डे बेशक बीत गया है, लेकिन मां के लिए बेटे का ये प्यार आपको जरूर भावुक कर देगा. ये कहानी महाराष्ट्र के पालघर के इस बच्चे की है. जो सिर्फ 14 साल का है. इस उम्र में बच्चे अपनी मां से कई तरह की जिद्द करते हैं. लेकिन इतनी सी उम्र में ये बच्चा इतना बड़ा है कि इससे अपनी मां की तकलीफ देखी नहीं गई और मां बोझ कम करने के लिए दिन रात एक करके खोद डाला कुआं. दरअसल पालघर में दर्शना और रमेश, दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना परिवार पालते हैं. इस बच्चे की मां हर रोज कई किलोमीटर चलकर पानी लाती थी. मांग की ये परेशानी उससे देखी नहीं गई और अपने घर में ही एक कुआं खोदने का इरादा किया. 18 फीट खुदाई के बाद पानी मिला तो पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today