जनवरी तक देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम सर्दी पड़ेगी. महाराष्ट्र और आसपास के हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की आशंका है. फिलहाल भारत के मौसम पर इंडियन ओशन डाइपोल ई असर नहीं डालेगा. इसके अलावा अमेरिका के तटीय इलाकों पर अगले तीन महीने बारिश देखने को मिलेगी. अल नीनो के कारण अगले तीन महीने न्यूनतम सामान्य बारिश होगी. अक्टूबर-नवंबर में अब तक औसत से कम पश्चिमी विक्षोभ देश में आए हैं. पश्चिमी विक्षोभ पर अल नीनो का असर पड़ा तो बर्फबारी और बारिश कम होगी. इस बार कम सर्दी और कम बारिश पड़ने की संभावना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today