Advertisement
अब जाल नहीं मशीन पकड़ेगी तालाब से झींगा, एक्सपो में पहली बार दिखी ये मशीन, देखें वीडियो

अब जाल नहीं मशीन पकड़ेगी तालाब से झींगा, एक्सपो में पहली बार दिखी ये मशीन, देखें वीडियो

झींगा उत्पादन करने वाले देशों में खलबली मची हुई है. वजह है झींगा का बढ़ता उत्पादन, घटते रेट और डिमांड. इन्हीं सब हालातों से निपटने के लिए दुनियाभर के झींगा एक्सपर्ट इक्वाडोर में इकट्ठा हुए हैं.मौका है एक्वा एक्सपो-2023 का. एक्सपो का विषय है ‘अतिरिक्त उत्पादन, वरदान या श्राप’. इक्वाडोर झींगा का बड़ा उत्पादक देश है. एक्सपो में पहली बार ऐसी मशीन भी आई है जो तालाब से झींगा पकड़कर उसे साइज के हिसाब से अलग करती है. अभी तक तालाब में जाल डालकर झींगा पकड़ा जाता है. झींगा तालाब पर काम करने वाली लेबर के लिए ड्रेस भी डिजाइन की गई है.