यूपी के वाराणसी में हाल ही में शाक-भाजी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान कई किस्मों के बेलों को प्रदर्शित किया गया. लेकिन एक 10 किलो का बेल चर्चा का विषय रहा. दरअसल आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बेल की एक से बढ़कर एक उन्नत किस्में विकसित की हैं. अलग-अलग आकार से लेकर कागजी बेल की ये किस्म किसानों को खूब मुनाफा दिला रही हैं. नरेंद्र देव -7 और नरेंद्र देव 10 बेल की ऐसी किस्म है जिनका आकार काफी बड़ा होता है. एक बेल का वजन 5 किलो से लेकर 10 किलो तक होता है. सीएम योगी आदित्यनाथ इन बेलों को हाथ में उठाते नजर आए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today