Advertisement
जालना में भीषण गर्मी का कहर, सूखने लगे फलों के बागान और बढ़ा जलसंकट

जालना में भीषण गर्मी का कहर, सूखने लगे फलों के बागान और बढ़ा जलसंकट

 

महाराष्ट्र के जालना जिले में भीषण गर्मी और पानी की कमी ने हालात गंभीर कर दिए हैं. लगातार बढ़ते तापमान का सीधा असर फलों के बागानों पर पड़ रहा है. मौसंबी, अनार, नींबू और अमरूद के बाग सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं. किसान अपने बाग बचाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी के कारण फलों की गिरावट लगातार बढ़ रही है.जिले में कुओं और बोरवेल का जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है, जिससे कई गांवों में पानी का संकट गहरा गया है. अगर जल्द बारिश नहीं हुई, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. सुनिए इसको लेकर किसानों ने क्या बताया...

Severe Heat Ravages Jalna Fruit Orchards Begin to Wither Water Crisis Deepens