Advertisement
समर्थ संस्थान ने किसानों को आधुनिक विधि की खेती से जोड़ा, हो रहा मुनाफा, देखें वीडियो

समर्थ संस्थान ने किसानों को आधुनिक विधि की खेती से जोड़ा, हो रहा मुनाफा, देखें वीडियो

बिहार के गया जिले का समर्थ संस्थान क़रीब बीस हजार किसानों को आधुनिक विधि से खेती से जोड़कर उनकी ज़िन्दगी बदल रहा है. इस संस्थान में 36 तरह की फसलों की खेती हो रही है. प्रभात कुमार गंधराज नींबू की भी बागवानी कर रहे हैं. इसके अलावा इस संस्थान में मशरूम की भी खेती होती है. साथ ही ये संस्थान किसानों से लाखों रुपये का भूसा खरीद रहा है. यहां खेती के साथ-साथ पशुपालन भी हो रहा है