Advertisement
क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में CM Yogi ने एग्रीकल्चर और मैन्यूफैक्चरिंग पर कही काम की बात

क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में CM Yogi ने एग्रीकल्चर और मैन्यूफैक्चरिंग पर कही काम की बात

Lucknow में आयोजित क्षेत्रीय Krishi Sammelan (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि हमारे पास वह सब कुछ है, बस पहल को नेतृत्व देने की आवश्यकता है. नेतृत्व देने के लिए जब पहल भारत सरकार के स्तर से होती है, तो राज्य उसको फॉलो करते दिखाई देते हैं. अक्सर होता था कि नीतियां बनती थीं, एक औपचारिक आयोजन बनकर सभी कार्यक्रम सम्पन्न हो जाते थे, आज ऐसा नहीं है, परिणाम हम सबको देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर थोड़ा सा प्रयास कर लिया जाय तो, हमारे अन्नदाता किसान मेहनती व व्यवहारिक जानकारी है, हमे उन्हें शासन की योजना के बारे में थोड़ा अवगत कराना है, वह अपने आप ही बेहतर परिणाम देने को तैयार है. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर आने के बाद अनेक फूड प्रोसेसिंग की यूनिट अब सेंट्रल यूपी के अलग अलग जनपदों में आनी प्रारंभ हुई है. यह चीजें दिखाती हैं कि अब किसान को उसके उत्पाद का बेहतरीन दाम, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से मिलना प्रारंभ होगा, यह एक अच्छी पहल है.

Regional Agriculture Conference 2026 CM Yogi shared valuable insights regarding agriculture and manufacturing