Advertisement
अलवर में लाल प्याज की बुवाई शुरू, किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद

अलवर में लाल प्याज की बुवाई शुरू, किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद

लाल प्याज के लिए मशहूर राजस्थान के अलवर जिले में प्याज की बुवाई शुरू हो गई है. अगस्त महीने में बुवाई जारी रहेगी. लगभग 80 से 90 दिनों में प्याज की फसल तैयार होकर बिक्री के लिए बाजार में पहुंच जाती है. पिछले साल किसानों को प्याज के बेहतर दाम मिले थे. ऐसे में इस बार भी किसानों को प्याज के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है.