देशभर में रक्षाबंधन को लेकर बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है. बिहार की राजधानी पटना से करीब दस किलोमीटर दूर कुरकुरी गांव के किसानों की बेटियों ने अलग-अलग अनाज से पहली बार राखी बनाई है. अनाज की राखी चावल, दाल, मक्का,मूंगफली ,सोयाबीन की मदद बनाईं हैं. बाजार में जहां 20 से 25 रुपये में राखी का दाम शुरू होता है. वहीं इतने खर्च में वो 50 से ज्यादा रखी घर पर ही बन रही हैं. साथ ही इन राखियों से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. और इनपर लगे बीजों से पौधा भी उगाया जा सकता है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today