यूपी के हाथरस में हाल ही में किसान पंचायत का आयोजन हुआ. इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करके बताया कि सरकार बिजली प्राइवेट करने जा रही है और तेज स्पीड से किसानों की जमीन बिक रही है. व्यापारी जमीन खरीद रहे हैं. हमने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की है लेकिन सरकार इसे लागू नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून के लिए देश में दिल्ली से बड़ा आंदोलन होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today