राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नकली और मिलावटी सामान बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है. नकली खाद के खिलाफ पिछले महीने अजमेर के किशनगढ़ में 12 जगहों पर छापेमारी के बाद, अब मीणा ने नकली बीज माफियाओं पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. एक जगह तो एक्सपायर हो चुके बीजों को नए बैग में पैक किया जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ बीजों पर रंग लगाया जा रहा था. सुनिए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इसको लेकर क्या बताया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today