Advertisement
Video- मुजफ्फरपुर की लीची के लिए रेलवे चलाएगी ट्रेन, खत्म होगा इंतजार

Video- मुजफ्फरपुर की लीची के लिए रेलवे चलाएगी ट्रेन, खत्म होगा इंतजार

बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची देशभर में काफी मशहूर है. देश के कई राज्यों में इसकी भारी डिमांड रहती है. बाजार में आम की कई किस्में आ चुकी हैं. इसके साथ ही लीची प्रेमी इस सीजन में अपने पसंदीदा फल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खासकर मुजफ्फरपुरी लीची का. अपनी खास मिठास के चलते मुजफ्फरपुर की लीची ने खास पहचान बनाई है. मुजफ्फरपुर के लीची किसानों को दूसरे प्रदेशों में लीची भेजने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. इसके लिए ट्रेनों में स्पेशल बोगियां लगाई जाएंगी.