Underpass Yojana: रेलवे की अंडरपास परियोजना बनी किसानों के लिए मुसीबत, बरसात में रेलवे अंडरपास के अंदर पानी भरने के कारण किसानों का काम बुरी तरह से बाधित होता है। मजबूरी में मडोरा और हाज़ीपुरा सहित आसपास के अन्य गाँव के लोगों को रेल लाइन क्रॉस करने के लिये जान जोखिम में डालकर इस पार से उस पार जाना पड़ता है। झाँसी कानपुर रेल मार्ग पर मौजूद इस अंडरपास से गुजरने के दौरान पिछले साल दो महिलाओं की ट्रेन से कुचल कर दर्दनाक मौत भी हुई थी। रेल महकमा और ज़िला प्रशासन किसानों की इस समस्या पर संज्ञान लेने से कतरा रहे है।
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today