होली से पहले उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरों पर बड़ा शिकंजा कसा गया है. तेल से लेकर पनीर, मावा और रसगुल्ले तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. कानपुर देहात से लेकर गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, संभल और सहारनपुर तक, त्योहार से पहले सख्त अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता और खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर, कानपुर देहात के रनियां में बड़ी कार्रवाई की गई. ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ के नेतृत्व में 35 सदस्यीय टीम ने चार बड़ी खाद्य तेल फैक्ट्रियों पर छापेमारी की. जब रेड पड़ी तो यहां भारी अनियमितताएं पाई गईं और करीब 30 हजार कनस्तर खाद्य तेल को सीज कर दिया गया. जांच टीम ने इसके नमूने जांच के लिए लैब में भेजे हैं. होली और रमजान से पहले गाजियाबाद में नकली पनीर और मावा सप्लाई करने वालों पर बड़ी रेड पड़ी. सिर्फ 72 घंटों में पांच टीमों ने करीब 2500 किलो पनीर और 200 किलो मावा JCB चलवाकर जमीन में दफन कर दिया. बड़ी बात ये है कि यह माल अलीगढ़, बागपत और अमरोहा के रास्ते दिल्ली-एनसीआर पहुंच रहा था. अब तक लाखों रुपए का सामान नष्ट किया जा चुका है. और 30 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.
Raids across UP ahead of Holi thousands of kilos of fake oil cheese and mawa seized
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today