Pusa Krishi Mela 2026 में किसानों के आकर्षण का केंद्र रही कंपोस्ट स्प्रेडर मशीन, जो ट्रैक्टर के PTO से चलकर खेतों में खाद फैलाने का काम बेहद तेज़ी और सटीकता से करती है. मशीन में लगा कन्वेयर बेल्ट और ब्लेड खाद को समान रूप से पूरे खेत में बिखेरते हैं. इसकी क्षमता इतनी अधिक है कि पांच एकड़ भूमि में 20 ट्रॉली खाद सिर्फ डेढ़ घंटे में फैलाई जा सकती है, जबकि मजदूरों से यही काम करने में लगभग चार दिन लग जाते हैं. मशीन की कीमत ₹7.5 से 8 लाख के बीच है और इस पर सरकारी सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों की लागत और कम हो जाती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today