Advertisement
धान रोपाई के बीच पंजाब में बिजली संकट, KMM का राज्यभर में प्रदर्शन का ऐलान

धान रोपाई के बीच पंजाब में बिजली संकट, KMM का राज्यभर में प्रदर्शन का ऐलान

पंजाब में धान की रोपाई के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है. किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने राज्यभर में PSPCL और बिजली विभाग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है. किसानों का आरोप है कि सरकार 8 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन उन्हें मुश्किल से 4 घंटे ही सप्लाई मिल रही है. इससे धान की रोपाई और सिंचाई प्रभावित हो रही है और कई किसान महंगा डीजल खरीदकर फसल बचाने को मजबूर हैं.