पंजाब में धान की रोपाई सीजन के चरम पर जहां खेतों में काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं अब किसानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. संगरूर समेत कई इलाकों में किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा रोजाना 8 घंटे निर्बाध बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें मुश्किल से 4 घंटे सप्लाई मिल रही है. बार-बार कटौती की वजह से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसल पर खतरा मंडरा रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today