Advertisement
पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 2250 रुपये में मिलेगा 4250 वाला गेहूं का बीज

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 2250 रुपये में मिलेगा 4250 वाला गेहूं का बीज

पंजाब सरकार ने गेहूं किसानों के लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता योजना का ऐलान किया है. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के अनुसार, किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज पर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मिलेगी, जिससे 4,250 रुपये वाला बीज सिर्फ 2,250 रुपये प्रति क्विंटल में मिलेगा.