Advertisement
करौंदा की बाड़ से जानवरों से सुरक्षा, साथ में कमाई भी; जानें इस खास झाड़ीनुमा पौधे के फायदे

करौंदा की बाड़ से जानवरों से सुरक्षा, साथ में कमाई भी; जानें इस खास झाड़ीनुमा पौधे के फायदे

 

Karaunda Kheti: एक ऐसा फल जो गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. इतना ही नहीं, यदि इसे खेत की मेड़ या किनारे पर लगाया जाए तो इसके कांटेदार पौधे छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने में भी मदद करते हैं. हम बात कर रहे हैं करौंदा की, जो कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इस फल की विशेषताओं और खेती के बारे में कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर (केवीके) के वैज्ञानिक ने विस्तार से जानकारी दी. इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और गर्मी के मौसम में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है. करौंदा का पौधा कांटेदार होने के कारण खेत की मेड़ों पर प्राकृतिक बाड़ (फेंसिंग) का भी काम करता है. इससे छुट्टा पशुओं और अन्य जानवरों के खेत में प्रवेश की संभावना कम हो जाती है. यही वजह है कि किसान अब इसकी व्यावसायिक खेती के साथ-साथ खेतों की सुरक्षा के लिए भी इसे लगा रहे हैं.

Protection from animals Karonda hedge plus an income source know benefits