Gujarat के Jamnagar में हापा मार्केटिंग यार्ड में चना और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का कल से शुभारंभ हो गया है. इस खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. विनुभाई भंडेरी ने किया, जिसके बाद 25 मार्च से आधिकारिक रूप से खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस फैसले से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वर्तमान में खुले बाजार में चने का भाव लगभग ₹1000 के आसपास चल रहा है, ऐसे में समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने से किसानों को बेहतर और संतोषजनक दाम मिल रहे हैं. किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है और Marketing Yard में व्यवस्थाएं भी सुचारु रूप से की गई हैं.
Procurement of Gram and Mustard at Support Prices Begins Hapa Marketing Yard Inaugurated
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today