उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की फसलों का अच्छा मूल्य दिलाने के लिए लगातार सक्रिय है. किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए देश और विदेश में फसलों का निर्यात किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के उद्यान कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लुलु ग्रुप के साथ मिलकर आलू से लदे हुए दो बड़े कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. लखनऊ से लुलु ग्रुप के सहयोग से ओमान में 40 टन आलू भेजा गया है. उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश किसानों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. आलू के अलावा अन्य उत्पादकों को भी विदेशी मार्केट तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने लुलु माल ग्रुप के अधिकारियों को प्रथम चरण में आलू की खेप मध्य-पूर्व के देश ओमान भेजने के लिए धन्यवाद भी दिया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today