Advertisement
हरियाणा में गेहूं खरीद पर सियासी बवाल! रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा में गेहूं खरीद पर सियासी बवाल! रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद प्रक्रिया नए नियमों और विवादों के बीच है. सरकार ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के लिए कई शर्तें लागू की हैं, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता और मंडी गेट पर उसकी फोटो अपलोड करना शामिल है. इसके अलावा, किसानों या उनके नामित प्रतिनिधियों का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है और मंडियों में प्रवेश का समय सुबह 6 से रात 8 बजे तक सीमित है.

Political Row Over Wheat Procurement in Haryana Randeep Surjewala Targets Govt