गुजरात के साबरकांठा में एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहाँ एक दूध बनाने वाली फैक्ट्री ने अपने प्रोडक्ट में जहरीले केमिकल मिलाकर लोगों की जान खतरे में डाल दी. पुलिस ने सलाल में रेलवे क्रॉसिंग के पास श्री सत्या डेयरी प्रोडक्ट्स नाम की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस फैक्ट्री से 71 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया.जाँच में सामने आया कि इस दूध में यूरिया खाद, डिटर्जेंट पाउडर, कॉस्मेटिक सोडा, पामोलिन ऑयल और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था. यह दूध पैक करके लोकल मार्केट में बेचा जा रहा था..सुनिए इसको लेकर DSP कुलदीप नाई ने क्या बताया.
Police raided factory in Salal Gujarat and seized poisonous milk worth 71 lakh rupees
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today