Advertisement
पीएम मोदी ने लिया था इस 'लखपति दीदी' का नाम, दिल्ली से बस्तर तक है गूंज, देखें वीडियो

पीएम मोदी ने लिया था इस 'लखपति दीदी' का नाम, दिल्ली से बस्तर तक है गूंज, देखें वीडियो

 

Lakhpati Didi Story: छत्तीसगढ़ (chhattisgarh)की बस्तर की बेटी उषा (Usha) की सक्सेस स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बस्तर के बीहड़ो तक गूंज रही है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से PM नरेंद्र मोदी ने उषा का जिक्र कर मेहनत करने वाली बेटियों का मान बढ़ाया है. नक्सल हिंसा से जूझ रहे कोंडागांव जिले की उषा सफल व्यवसायी बनने से पहले गांव में दूसरों के खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करने जाती थी. उषा की संघर्ष की कहानी बस्तर के माथे में लगी लाल आतंक की कलंक को मिटाने में बड़ी भूमिका निभा रही है.