12 जनवरी को पीएम मोदी नासिक दौरे पर जा रहे हैं.. ऐसे में प्याज एक्सपोर्ट बैन से नाराज किसानों के प्रदर्शन करने की आशंका है. इस बीच किसानों को खुश करने के लिए शिंडे सरकार प्याज पाउडरिंग प्रोजेक्ट लेकर आई है. महाराष्ट्र में मौसम की मार और कीमत में उतार-चढ़ाव से प्याज किसानों के नुकसान को रोकने के लिए प्याज पाउडरिंग परियोजना शुरू की जाएगी. इसे महाराष्ट्र के सबसे बड़े प्याज उत्पादक जिले नासिक में शुरू करने का प्लान है. जिसके तहत प्याज का पाउडर बनाया जाएगा. इस मामले पर हमारी संवाददाता सरिता शर्मा ने नासिक के प्याज किसान से बात की. इस दौरान किसान सरकार से नाराज नजर आए
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today