Advertisement
PM-Kisan 22वीं किस्त अटक सकती है! इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा

PM-Kisan 22वीं किस्त अटक सकती है! इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा

22वीं किस्‍त जारी होने से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. देशभर में 30 लाख से ज्‍यादा किसानों की अगली किस्‍त सिर्फ इस वजह से अटक सकती है, क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से सीड (लिंक) नहीं हैं. 6 फरवरी 2026 तक कुल 30,18,361 किसानों के बैंक खातों में आधार लिंकिंग की प्रक्रिया अटकी हुई है, जिसके चलते उन्हें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के जरिए राशि जारी नहीं हो पा रही है. लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने यह जानकारी दी.