किसानों को सीधे आर्थिक मदद देने के काम को जारी रखते हुए पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त अगले महीने यानी नवंबर 2023 के अंत में आने की उम्मीद है.14वीं किस्त जुलाई में पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की थी. इस योजना में पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये और साल में 6,000 रुपये सालाना मिलते हैं, जो तीन किस्तों में वितरित किए जाते हैं. धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है. फरवरी 2019 में लॉन्च होने के बाद से सरकार इस पहल के तहत पहले ही लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये जमा कर चुकी है. इस योजना में अगर आप रजिस्टर्ड हैं तो सिर्फ 3 स्टेप्स से अपना स्टेटस चेक कर कर सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today