एमबीए चाय से लेकर एमबीए मखाने वाले की कहानी तो आपने जरूर सुनी होगी. अब सोशल मीडिया पर अमृतसर का एक सब्जी वाला खूब वायरल हो रहा है. ये कोई आम सब्जी वाला नहीं है. इस सब्जी वाले ने चार बार एमए की और पीएचडी भी कर रखी है. अब आप सोच रहे होंगे कि इतने पढ़े लिखे होने के बावजूद ये रेहड़ी ढेले पर सब्जी क्यों बेचता है. दरअसल संदीप सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में पढ़ाते थे। उन्होंने 11 साल तक इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाया। लेकिन उन्हें मिलने वाली सैलरी से वो अपना घर नहीं चला पा रहे थे। ऐसे उन्होंने नौकरी छोड़कर रेहड़ी पर सब्जी बेचने का फैसला किया
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today