Advertisement
पटना में गंगा की बाढ़ से सब्जी खेती तबाह, परवल-टमाटर की फसल डूबी

पटना में गंगा की बाढ़ से सब्जी खेती तबाह, परवल-टमाटर की फसल डूबी

पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे होने वाली सब्जियों की खेती बाढ़ की चपेट में आ गई है. किसानों के अनुसार परवल, बैंगन, टमाटर समेत कई फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. बढ़ते जलस्तर के कारण किसानों को खेत और खटाल छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है. स्थानीय उत्पादन प्रभावित होने से आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.