क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान यानी भारत VS पाकिस्तान के बीच होने वाली जंग बेहद ही रोमांचक होती है, लेकिन इस बार भारत बनाम पाकिस्तान की ये जंग ग्लोबल मार्केट में दिखाई दे रही है, जिसके केंद्र में मक्का है. असल में ग्लोबल बाजार में मक्के की कीमत को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. असल में एशिया में कम कीमत पर मोटे अनाज की पेशकश करने वाले वैश्विक मक्का (मकई) बाजार में पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर रहा है. हालांकि, एक्सपोर्टर इन हालातों को थोड़े समय के लिए मान रहे हैं. क्योंकि पाकिस्तान के पास केवल सीमित स्टॉक है और वह कई चुनौतियों का सामना भी कर रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today