Dry Fruits In Winters: सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ जाती है. पटना रेलवे स्टेशन के पास ड्राई फ्रूट्स की कई दुकानें हैं. हमारे संवाददाता अंकित सिंह ने एक दुकान मालिक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आने वाला छुहारा महंगा बिक रहा है. पाकिस्तान में आई भयंकर बाढ़ की वजह से छुहारे के दाम बढ़ गए हैं. उन्होंने किसान तक (Kisan Tak) को बताया कि पाकिस्तानी छुहारों की कीमतों 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है. साथ ही अफगानिस्तानी अंजीर के दाम भी बढ़े हैं. देखिए किसान तक की ये वीडियो
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today