Advertisement
100 किलो यूरिया में 70 किलो बेकार, धान किसान हो जाएं सावधान

100 किलो यूरिया में 70 किलो बेकार, धान किसान हो जाएं सावधान

धान और आलू की खेती में खाद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह के मुताबिक धान में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता करीब 30 फीसदी है, यानी 100 किलो यूरिया में से लगभग 70 किलो पौधे तक नहीं पहुंच पाता.