यूपी के सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में तैनात फोर्थ क्लास के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. आरोप है कि ये कर्मचारी किसान से सरकारी लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था. इसके रंगे हाथ पकड़े जाने पर विभाग में हड़कंप मच गया. ये मामला तब सामने आया जब लखनौती थाना गंगोह क्षेत्र के गांव, बहादुर नगर के रहने वावे आकिब मलिक ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की. आकिब ने खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजना के तहत, पांच लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन दिया था. आरोप है कि विभाग के कर्मचारी राहुल शर्मा ने लोन पास कराने के बदले, उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें पांच हजार रुपये तत्काल और दस हजार रुपये लोन मिलने के बाद देने की बात कही गई थी.
operation by anti corruption team in Saharanpur corrupt employee was caught red handed accepting bribe
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today