Advertisement
Video- क‍िसानों पर मौसम की मार, बेचने की बजाय फेंकनी पड़ा प्याज

Video- क‍िसानों पर मौसम की मार, बेचने की बजाय फेंकनी पड़ा प्याज

देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक महाराष्ट्र में प्याज की खेती करने वाले क‍िसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है. खेती की लागत बढ़ रही है और दाम कम होता जा रहा है. कम दाम की मार से कमर सीधी नहीं हुई थी क‍ि रबी सीजन के प्याज की हार्वेस्ट‍िंग के वक्त हुई बेमौसम बार‍िश ने उन पर वज्रपात ही कर द‍िया. नाश‍िक के तमाम गांवों में प्याज भीग गया है. ज‍िससे उसकी क्वाल‍िटी खराब हुई और उसे मार्केट ले जाने की बजाय क‍िसानों को फेंकने पर मजबूर होना पड़ा. नाशिक जिले से कलवन तालुका के बडन गांव सह‍ित कई जगहों पर हमने यही हाल देखा. ऐसा लग रहा था क‍ि जैसे इन क‍िसानों के द‍िन पता नहीं कब अच्छे होंगे. प‍िछले साल की शुरुआत से ही प्याज की खेती करने वाले क‍िसान परेशान हैं. कभी दाम मारता है तो मौसम की मार पड़ती है.