Advertisement
महंगाई की मार: एक महीने में 31%, सालभर में 131% महंगा हुआ प्याज

महंगाई की मार: एक महीने में 31%, सालभर में 131% महंगा हुआ प्याज

देश में प्याज की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दर्ज किया गया है. सितंबर में प्याज का औसत थोक भाव बढ़कर 4,249 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया, जो अगस्त के 3,235 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले 31.3 फीसदी अधिक है. वहीं पिछले साल सितंबर के 1,837 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में कीमतों में 131.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ते दामों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है, जबकि बाजार में आपूर्ति और नई फसल की आवक पर सभी की नजरें टिकी हैं.