Pusa Krishi Mela 2026 में किसानों के लिए एक नई मशीन पावर हैरो पेश की गई है, जो डिस्क, कल्टीवेटर और रोटावेटर तीनों का काम एक साथ कर सकती है. इस मशीन की खासियत यह है कि इसकी ब्लेड वर्टिकल है और क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दोनों तरफ घूमती है, जिससे एक फीट तक की गहराई में जुताई हो सकती है. रोटावेटर की तरह यह जमीन में हार्ड पैन नहीं बनाती. शक्तिमान कंपनी की यह मशीन 45 से 55 एचपी के ट्रैक्टर से चल सकती है और इसकी कीमत 1.70 लाख से 1.90 लाख रुपये तक है. इस मशीन से किसानों का डीजल, समय और जगह तीनों की बचत होगी. ट्रैक्टर माउंटेड होने के कारण इसे ले जाना भी आसान है और सीधे बुवाई के लिए खेत तैयार हो जाता है.
One machine performs functions of disc cultivator and rotavator know special features
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today