Advertisement
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बाद लुटा किसान का खेत, भीड़ ने उखाड़ी चने की फसल

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बाद लुटा किसान का खेत, भीड़ ने उखाड़ी चने की फसल

Bihar के मुख्यमंत्री Nitish Kumar, समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिला के फतेपुर प्रखंड के मायापुर गांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस सभा में भारी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे थे. मगर जैसे ही बिहार के मुख्यमंत्री सभास्थल से बाहर निकले, वैसे ही वहां मौजूद सारी भीड़ सभा स्थल के बगल के खेत में घुस गई, और गांव के किसानों द्वारा लगाए चना के पौधे को उखाड़ कर ले जाने लगे. कोई पौधे उखाड़कर घर ले जा रहा था तो कोई वहीं चना खाने लगा. इस दौरान खेत में बैठी महिला किसान भीड़ को भगाती रही मगर लोगों ने उसकी एक ना सुनी. साफ दिख रहा है कि पूरे खेत में लगी चने की फसल लोग उखाड़ कर ले गए.

Nitish Kumar Samriddhi Yatra farmer field ravaged crowd uprooted his gram crop